abhii shaam aayegii nikale.nge taare
- Movie: Samadhi
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Ashok Kumar
- Year/Decade: 1950, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ
( अभी शाम आयेगी निकलेंगे तारे
मगर तुम ना होगे ) -२
पुकारेंगे रो-रो के तुमको नज़ारे
मगर तुम ना होगे
आ
तुम्हारा पता चाँद पूछेगा मुझसे
तो मैं क्या कहूँगी
छुपा लूँगी मुखड़ा झुका लूँगी आँखे
मगर चुप रहूँगी
( तुम्हारी शिक़ायत करेंगे सितारे
मगर तुम ना होगे ) -२
अभी शाम आयेगी निकलेंगे तारे
मगर तुम ना होगे
आ
चलेंगी अगर ठंडी ठंडी हवायें
सतायेंगी मुझको
कहीं दूर बंसी की मीठी सदायें
रुलायेंगी मुझको
( मैं ढूँढुन्गी तुमको ओ मेरे सहारे
मगर तुम ना होगे ) -२
अभी शाम आयेगी निकलेंगे तारे
मगर तुम ना होगे
Comments/Credits:
% Contributor: Malini Kanth, Sep 2, 2004 % provided second stanza as FITB % Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)