arjun hai tuu ye teraa kuruxetra hai
- Movie: Kurukshetra
- Singer(s): Chorus, Ravindra Sathe
- Music Director: Himesh Reshammiya
- Lyricist: Sudhakar Sharma
- Actors/Actresses: Sanjay Dutt, Mahima Chaudhary
- Year/Decade: 2000, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कुरुक्षेत्र
अर्जुन है तू ये तेरा कुरुक्षेत्र है
तेरा कर्म ही शस्त्र है
रुकना नहीं बढ़ता चल बढ़ता चल
कुरुक्षेत्र ...
डर के जीना नहीं सर झुकाना नहीं
मुश्किल है मंज़िल मगर रुकना नहीं हार कर
तेरे आगे पीछे होगा ये जहां
योद्धा है तू ये तेरा कुरुक्षेत्र है
तेरा कर्म ही ...
शक्ति अपनी बढ़ा कर के तू कुछ दिखा
कल की चिंता न कर बस अपना तू कर्म कर
गीता का भी यही उपदेश है
युगांधर है तू ये तेरा कुरुक्षेत्र है
तेरा कर्म ही ...
सच तेरे साथ है जंग की रात है
है आत्मा सारथी है ये घड़ी वार की
हो जाए न द्रोपदी का चीरहरण
कृष्ण है तू ये तेरा कुरुक्षेत्र है
तेरा कर्म ही ...
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मान.म सृजाम्यहम
परित्राणाय साधुनाम विनाषाय च दुष्कृताम
धर्म संस्थापनार्थाय स.म्भवामि युगे युगे