bas ke dushwaar hai har kaam kaa aasaa.n honaa - - Sumana Roy
- Movie: non-Film
- Singer(s): Sumana Roy
- Music Director:
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बस के दुश्वार है हर काम का आसां होना
आदमी को भी मयस्सर नहीं इन्सां होना
गिरिया चाहे है ख़राबी मेरे काशाने की
दर-ओ-दीवार से टपके है बियाबां होना
वा-ए-दीवानगी-ए-शौक़ के हर दम मुझको
आप जाना उधर और आप ही हैराँ होना
हैफ़ उस चार गिरह कपड़े की क़िसमत ग़ालिब
जिसकी क़िसमत में है आशिक़ का गरेबाँ होना
Comments/Credits:
% transliterator: Animesh Kumar % date: 28 Jun, 2003 % Credits: V S Rawat, Afzal A Khan, U V Ravindra