bol merii taqadiir me.n kyaa hai
- Movie: Hariyali Aur Rasta
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Mala Sinha
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : बोल मेरी तक़दीर में क्या है मेरे हमसफ़र अब तो बता
जीवन के दो पहलू हैं हरियाली और रास्ता
मु : कहाँ है मेरे प्यार की मंज़िल तू बतला तुझको है पता
जीवन के दो ...
ल : जहाँ हम आ के पहुँचे हैं वहाँ से लौटकर जाना
नहीं मुमकिन मगर मुश्किल है दुनिया से भी टकराना -२
मु : तेरे लिए हम कुछ भी सहेंगे तेरा दर्द अब दर्द मेरा
जीवन के दो ...
ल : बोल मेरी तक़दीर ...
जहाँ जिस हाल में भी हों रहेंगे हम तुम्हारे ही
नदी सागर से मिलती है नहीं मिलते किनारे ही -२
मु : अपना-अपना है ये मुक़द्दर आज करें हम किससे गिला
जीवन के दो ...
कहाँ है मेरे ...