dil Gam se jal rahaa hai jale, par dhuaa.N na ho
- Movie: Shama
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Nimmi
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल ग़म से जल रहा है जले, पर धुआँ न हो
मुमकिन है इसके बाद कोई, इम्तेहां न हो
दुनिया तो क्या ख़ुदा से भी घबराके कह दिया -२
वह महर्बां नहीं तो कोई महर्बां न हो
दिल ग़म से ...
लूटा ख़ुशी ने आग लगा दी बहार ने -२
बरबाद इस तरह भी किसी का जहाँ न हो
दिल ग़म से ...
अब तो वहीं सुकूं मिलेगा मुझे जहाँ -२
ये संगदिल ज़मीं न हो, आस्मां न हो
दिल ग़म से जल रहा है जले, पर धुआँ न हो
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 10/25/1996