Gairo.n se ab sunaa karo naGme.n bahaar ke
- Movie: Ghulam Ali (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Ghulam Ali
- Lyricist: K M Arif
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1987, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ग़ैरों से अब सुना करो नग़्में बहार के
हम तो चले मता-ए-दिल-ओ-जान हार के
बाद-ए-सहर ने जब तेरे आने की दी नवीद
मुर्झाये फूल खिल उठे मेरे मज़ार के
अक्सर उसी पे जा के गिरी बर्क-ए-बे-अमाँ
तुरग़े बुलंद हो गये जिस शाख़सार के
जलने को दिल तो दे दिया दिल को ज़बाँ न दी
देखे हैं हमने हौसले परवरदिगार के
सूरज की धूप भी इन्हें शायद ही धो सके
जो हाशिये उफ़क़ पे हैं दर्द-ओ-ग़ुबार के
Comments/Credits:
% This is also in "Saher Hone Tak"