Gam\-e\-aashiqii se kah do raah\-e\-aam tak na pahu.Nche - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ग़म-ए-आशिक़ी से कह दो राह-ए-आम तक न पहुँचे
मुझे ख़ौफ़ है ये तोहमत मेरे नाम तक न पहुँचे
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी
तेरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे
ये आदा-ए-बेनियाज़ी तुझे बेवफ़ा मुबारक
मगर ऐसी बेरुखी क्या कि सलाम तक न पहुँचे
वही इक खामोश नग़मा है 'शकेएल' जान-ए-हस्ती
जो ज़ुबान तक न आये जो कलाम तक न पहुँचे