haay raam kaise bedardii se paalaa pa.Daa
- Movie: Char Din
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Shyamsunder
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Kukku, Shyam, Suraiyya, Jayant, Badri Prasad, Randhir Kapoor
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा पाला पड़ा
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा
बिनती ही बिनती में बीत गई आज शाम -२
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा पाला पड़ा
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा
ज़ालिम ने जीवन के सपनों को चूर किया -२
आ
हमको हमारी ही नज़रों से दूर किया
आँखों ही आँखों में दिल को मजबूर किया -२
बातों में बातों में रोक दिये सारे काम
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा पाला पड़ा
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा
भेदी कोई मन की नगरी को लूट गया -२
आ
दामन मेरे दिल का हाथों से छूट गया
मुझ पर जो छाया था जादू वो टूट गया -२
मिलते ही आँखें मैं जपने लगी राम नाम
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा पाला पड़ा
हाय राम कैसे बेदर्दी से पाला पड़ा