jaate ho to jaao ham bhii yahaa.N
- Movie: Khel
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Sajjad
- Lyricist: Sagar Nizami
- Actors/Actresses: Nargis, Nigar, Dev Anand, Hafeez Jahaan, Anwarm Murad
- Year/Decade: 1950, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाते हो तो जाओ हम भी यहाँ वादों के सहारे जी लेंगे
ख़ुद दे के किसी को दिल अपना कुछ खेल नहीं जीना लेकिन
घुट घुट के सही मर मर के सही
घुट घुट के सही मर मर के सही जैसे भी बनेगा जी लेंगे
रुसवा न करेंगे हम तुम को सीने से लगा लेंगे ग़म को
हो ऽ ऽ
उमड़े जो कभी दिल से आँसू हम दिल ही दिल में पी लेंगे
जाते हो तो जाओ हम भी यहाँ वादों के सहारे जी लेंगे
सीने से लगा कर यादों को ख़ामोश रहेंगे रातों को
शिकवे जो ज़बाँ पर आये कभी होटों से ज़बाँ को सी लेंगे
जाते हो तो जाओ हम भी यहाँ वादों के सहारे जी लेंगे
Comments/Credits:
% Transliterator: Nimish Pachapurkar % Date: 11 Apr 2003 % Series: LATAnjali % generated using giitaayan