jhuum\-jhuum ke do diivaane gaate jaa_e.N galii\-galii
- Movie: Mastaanaa
- Singer(s): Mohammad Rafi, Laxmi Shankar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Motilal, Nigar Sultana, Kuldeep Kaur, Sundar, Chandrashekhar, Gop
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
झूम-झूम के दो दीवाने गाते जाएँ गली-गली
अपनी धुन में मस्ती का पैग़ाम सुनाएँ गली-गली -२
( दुनिया वालों ) -२ ये दुनिया है बस्ती किसके बाप की
आज अगर है कल ना होगी यहाँ ज़रूरत आप की -२
झूम-झूम के ...
ना जाने ये मूरख दुनिया पैसे की क्यों दास है
चार रोटियाँ एक लंगोटी बाक़ी सब बक़वास है -२
झूम-झूम के ...
आग पेट की क्या-क्या माँगे रोटी के दो टुकड़े
बड़े लोग फिर क्यों करते नोटों के सौ टुकड़े
दीवाने को मस्ताने को बात ये दिल की कहने दो
महलों वालों महल के नीचे कुटिया को भी रहने दो -२
झूम-झूम के ...