Kaamosh zindagii ko aavaaz de rahe ho
- Movie: Naag Mandir
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Shiv Kumar Saroj
- Actors/Actresses: Mahipal, Indira, Vijaya Chaudhary
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ख़ामोश ज़िन्दगी को आवाज़ दे रहे हो
टूटे हुए हाथों में क्यूँ साज़ दे रहे हो
ख़ामोश ज़िन्दगी को ...
बेनूर मेरी आँखें और दूर का सफ़र है
उठते हैं पाँव लेकिन ( गिर जाने का भी डर है ) -२
पर काट के किसी के परवाज़ दे रहे हो
ख़ामोश ज़िन्दगी को ...
आँखों से बहता दरिया होंठों पे आह लेकर
साहिल पे हम खड़े हैं ( साहिल की चाह लेकर ) -२
बर्बाद मोहब्बत को नए अन्दाज़ दे रहे हो
ख़ामोश ज़िन्दगी को ...