kal ke chaa.Nd aaj ke sapane
- Movie: Nai Raahen
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Hemant Kumar
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हे: कल के चाँद आज के सपने तुम को प्यार बहुत सा प्यार
दो: कल के चाँद आज के सपने तुम को प्यार बहुत सा प्यार
हे: लाल तुम्हारे ही दम से कल जगमग होगा ये संसार ...
हे: आँख मिचौली खेलेंगे कल तुमसे आंगन मेरा
संग तुम्हारे लौट आयेगा
रूठा बचपन मेरा (२)
अब तुतलाकर बात करेंगे ये दरवाज़े ये दीवार
ल: लाल तुम्हारे ही दम से कल जगमग होगा ये संसार ...
ल: नैन तुम्हारे चाँद और सूरज (२)
फूल से जीवन ज्योती
सदा मेरे पलकों मे रहना मेरी मन की मोती
एक बार माँ कहने पर हम न्यौछावर होंगे सौ बार
हे: लाल तुम्हारे ही दम से कल जगमग होगा ये संसार ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar