kho ke mahafil me.n terii sabr\-o\-qaraar aayaa huu.N - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
खो के महफ़िल में तेरी सब्र-ओ-क़रार आया हूँ
चन्द लम्हे तेरी महफ़िल में गुज़ार आया हूँ
जज़्ब है ग़ुँच-ए-मासूम की नकहत मुझ में
गुम है रंगीनी-ए-ग़ुलज़ार-ए-मुहब्बत मुझ में
बन के शादाबी-ए-उन्वान-ए-बहार आया हूँ
वही फूलों की मसर्रत वही ग़ुँचों की उमंग
वही ख़ुश्बू वही आलम वही मस्ती वही रंग
बन के सरताबा क़दम फ़स्ल-ए-बहार आया हूँ
मेरी आँखों से तपकती है मुसलसल मयनाब
मेरी मख़मूर निगाहों से उमडती है शराब
दिल में ले कर असर-ए-कैफ़-ओ-ख़ुमार आया हूँ
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com