ko_ii nahii.n hai phir bhii hai mujhako
- Movie: Patthar Ke Sanam
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Mumtaz, Manoj Kumar
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कोई नहीं है फिर भी है मुझको -२
क्या जाने किसका इंतज़ार हो ओ ओ
कोई नहीं है फिर भी है मुझको
क्या जाने किसका इंतज़ार हो ओ ओ
ये भी ना जानूँ लहरा के आँचल
किसको बुलाये बार बार
सोचूँ ये हैं उन्गलियाँ किसके प्यार की
गालों को छुये जो डाली बहार की
छुये जो डाली बहार की
सोचूँ ये हैं उन्गलियाँ किसके प्यार की
कौन है ऐ हवा ऐ बहार
कोई नहीं है फिर भी है मुझको
क्या जाने किसका इंतज़ार -२
पानी में छबी मैं देखूँ खड़ी खड़ी
बालों में सजा के कलियाँ बड़ी बड़ी
सजा के कलियाँ बड़ी बड़ी
पानी में छबी मैं देखूँ खड़ी खड़ी
फिर बनूँ आप ही बेकरार
कोई नहीं है फिर भी है मुझको
क्या जाने किसका इंतज़ार -२
वादी में निशान मेरे ही पाँव के
फूलों पे हैं रंग मेरी ही छाँव के
हैं रंग मेरी ही छाँव के
वादी में निशान मेरे ही पाँव के
फिर भी क्यूँ आये ना ऐतबार
कोई नहीं है फिर भी है मुझको
क्या जाने किसका इंतज़ार हो ओ ओ
ये भी ना जानूँ लहरा के आँचल
किसको बुलाये बार बार
क्या जाने किसका इंतज़ार -२