lo pyaar kii ho gayii jiit
- Movie: Jaadu
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Suresh
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
लो प्यार की हो गयी जीत
बलम हम तेरे हो गये
हम तुझ से लगा कर प्रीत
नयी दुनियाँ में खो गये
नैनों ने तेरे साजन
मन को लुभा के छोड़ा
दिल पे किया वो जादू
अपना बना के छोड़ा
मेरे दिल में खुशी का रंग
होंठों पे खुशी के गीत
लो प्यार की हो गयी जीत ...
अरमान भरे दो दिल हैं
दुनियाँ पे है जवानी
तेरी क़सम ओ साजन
रुत है बड़ी सुहानी
ओ~
रहें मिल के सदा हम तुम
यूँही जाये उमरिया बीत
लो प्यार की हो गयी जीत ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar