machalatii aarazuu kha.Dii baa.Nhe.n pasaare
- Movie: Usne Kahaa Thaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Salil Choudhary
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Nanda, Sunil Dutt, Indrani Mukherjee, Durga Khote, Tarun Bose
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ हो मचलती आरज़ू खड़ी बाँहें पसारे
ओ मेरे साजना रे धड़कता दिल पुकारे आ जा
हो मचलती आरज़ू ...
मेरा आँचल पकड़-पकड़ के कह रहा मेरा दिल
ज़माने की निग़ाहों से यहाँ छुप-छुप के मिल
यहीं तन्हाई में दिल की कली जाएगी खिल
हो मचलती आरज़ू ...
अजब मस्ती में डूबा गीत गाती है हवा
दुपट्टा मेरा रह-रह के उड़ाती है हवा
करूँ क्या आते-जाते छेड़ जाती है हवा
हो मचलती आरज़ू ...
मिलन के मदभरे चंचल ख़्यालों में मगन
मैं तो तकती हूँ तेरी राह ओ मेरे सजन
बहारों कि लिए मुन्तज़िर जैसे चमन
हो मचलती आरज़ू ...
Comments/Credits:
% Comments: First hindi film of Indrani Mukherji