mahabuub se hamaare baad\-e\-sabaa kahanaa
- Movie: Love 86
- Singer(s): Kavita Krishnamurthy
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Prem Pandit
- Actors/Actresses: Neelam, Tanuja, Govinda, Satish Shah, Rohan Kapoor, Farha Naaz
- Year/Decade: 1986, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
महबूब से हमारे बाद-ए-सबा कहना
इतना पयाम कहना दिल का सलाम कहना
महबूब से मेरे ...
कहना उनसे जाके सब हाल-ए-दिल सुना के
है प्यार की दुहाई तड़पाती है जुदाई
बेचैन दिल हमारा सुबह शाम कहना
महबूब से मेरे ...
बेचैन तुम वहां हो बेचैन हम यहां है
शोलों में जल रहे हैं करवट बदल रहे हैं
दिन रात है लबों पर उनका ही नाम कहना
महबूब से मेरे ...
हर ज़ुल्म से लड़े जो काँटों पे भी चले जो
दामन मगर वफ़ा का जिससे कभी ना छूटा
उंचा रहा जहां में उनका मुक़ाम कहना
महबूब से मेरे ...
वो प्यार का ज़माना वो हँसना मुस्कराना
ये किसी की बद्दुआ है सपना सा बन गया है
तकदीर से मिला है आँसू इनाम कहना
महबूब से मेरे ...