meraa dil ye pukaare aa jaa
- Movie: Nagin
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरा दिल ये पुकारे आ जा
मेरे ग़म के सहारे आ जा
भीगा भीगा है समा
ऐसे में है तू कहाँ
मेरा दिल ये पुकारे आजा ...
तू नहीं तो ये रुत, ये हवा क्या करूँ, क्या करूँ
तू नहीं तो ये रुन, ये हवा क्या करूँ
दूर तुझ से मैं रह के बता क्या करूँ, क्या करूँ
सूना सूना है जहाँ, अब जाऊँ मैं कहाँ
बस इतना मुझे समझा जा
भीगा भीगा ...
आँधियाँ वो चलीं, आशियां लुट गया, लुट गया
आँधियाँ वो चलीं, आशियां लुट गया
प्यार का मुस्कुराता जहाँ लुट गया, लुट गया
एक छोटी सी झलक मेरे मिटने तलक
ओ चाँद ...
ओ चाँद मेरे दिखला जा
भीगा भीगा ...
मुँह छुपा के मेरी ज़िंदगी रो रही, रो रही
दिन ढला भी नहीं, शाम क्यों हो रही, हो रही
तेरी दुनिया से हम, ले के चले तेरा ग़म
दम भर के लिये तो आ जा
भीगा भीगा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 1/10/1997 % Credits: David Windsor % Last Modified: 03/30/1997