mere sipahiyaa hamaarii galii a_iyo
- Movie: Sipahiya
- Singer(s): Shamshad Begum, C Ramchandra
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Raj Kunwar
- Actors/Actresses: Yaqub, Agha, Madhubala, Altaf Raja, Husnbano, Zillobai
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
श : ( मेरे सिपहिया हमारी गली अइयो
तुम्हें मेरी कसम है तुम्हें मेरी कसम ) -२
यूँ न जाना सिपहिया रूठ-रूठ के -२
तेरी याद में रोऊँगी फूट-फूट के -२
ऐ जी नाज़ुक ये दिल को न लूट-लूट जइयो
तुम्हें मेरी कसम है तुम्हें मेरी कसम
चि : ( तेरे बोल जैसे बकरे की ब्याउँ-ब्याउँ
तेरी बातेंहैं कौवे की क्याउँ-क्याउँ ) -२
अरी काहे को मुफ़्त में तू ट्याउँ-ट्याउँ कर रइयो
तुम्हें मेरी कसम है तुम्हें मेरी कसम
श : ( तेरे बण्डलों का चर्चा है घर-घर
और हँसी आती है रात भर-भर ) -२
अजी बात-बात पर टर-टर क्यूँ करते रइयो
तुम्हें मेरी कसम है तुम्हें मेरी कसम
चि : अब कभि न सताउँ पीछा छोड़-छोड़
अब कभि न
अब कभि न सताउँ पीछा छोड़-छोड़
श : मुझसे माफ़ी माँग ले हाथ जोड़-जोड़
चि : अजी मैं तो कदमों पे तेरे सोड़-सोड़ रइयो
तुम्हें मेरी कसम है तुम्हें मेरी कसम
श : मेरे सिपहिया हमारी गली अइयो
तुम्हें मेरी कसम है तुम्हें मेरी कसम
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com