niilii\-niilii ghaTaa o bhiigii\-bhiigii havaa
- Movie: Hum Hindustani
- Singer(s): Asha Bhonsle, Mukesh
- Music Director: Usha Khanna
- Lyricist: K Manohar
- Actors/Actresses: Sunil Dutt, Asha Parekh, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ : नीली-नीली घटा ओ भीगी-भीगी हवा
है नशा ही नशा कहीं खो जाएँ आ
मु : नीली-नीली घटा ...
पलकों छलके गालों पे ढलके
सावन की बूँदों में चंचल इशारे हैं
आ : समझो इशारा दे दो सहारा
तुम भी हमारे हो हम भी तुम्हारे हैं
आ झूमें ज़रा
नीली-नीली घटा ...
लहरों का आँचल साहिल पे डोले
बरखा की रानी भी ज़ुल्फ़ों को खोले
मु : लहरों में खो जा ओझल तू हो जा
मंज़िल ये अपनी है दिल मेरा बोले है
आ झूमें ज़रा
नीली-नीली घटा ...
मौसम का जादू दिल है बेक़ाबू
बहके क़दम हैं क्यूँ होगा और आगे क्या
आ : जन्नत यही है मुझको यक़ीं है
पहलू में तू जो है दिल और मांगे क्या
आ झूमें ज़रा
दो : नीली-नीली घटा ...