o niile parbato.n kii dhaaraa
- Movie: Aadmi Aur Insaan
- Singer(s): Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Ajit, Dharmendra, Saira Bano, Feroz Khan, Mumtaz, Madan Puri
- Year/Decade: 1969, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ नीले पर्बतों की धारा
आयी ढूँढने किनारा बड़ी दूर से
सब को सहारा चाहिये
कोई हमारा चाहिये
फूल में जैसे फूल की खुशबू
दिल में है यूँ तेरा बसेरा
धरती से अम्बर तक फैला
चाहत की बाहों का घेरा
ओ नीले पर्बतों की धारा ...
सूरज पीछे घूमे धरती
साँझ के पीछे घूमे सवेरा
जिस नाते ने इन को बाँधे
वो नाता है तेरा मेरा
ओ नीले पर्बतों की धारा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar