priitam se jaa ke kah de o cha.ndaa
- Movie: Hamari Kahani
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kedar
- Lyricist: Banwasi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
प्रीतम से जाके कह दे, ओ चन्दा,
तू प्रीत को निभाए जा
हर तरफ़ चान्दनी है
फैला है नूर तेरा
नैंनों में मेरे फिर भी
छाया है क्यूँ अन्धेरा
छाई वो शाम ग़म की
होता नहीं सवेरा
उजड़ी है दिल की बस्ती
तू आ कर फिर से उसे बसाए जा
प्रीतम से जाके कह दे
सुनता नहीं है कोई
किससे कहूँ कहानी
बिन तेरे जा रही है
बेकार ज़िन्दगानी
फ़रियाद कर रही है
सहमी हुई जवानी
तक़दीर सो रही है
तू आ जा, क़िसमत मेरी जगाए जा
प्रीतम से जाके कह दे
Comments/Credits:
% Date: 28 September 2002 (Lata's 73rd birthday) % Comments: A birthday tribute to Lata. % Two song tribute. Song 1 of 2. % The Real Name of M.D. Hemant Kedar was Ramkrishna Shinde.