Browse songs by

pyaar kisii se kab hotaa hai ... pyaar kaa matalab rab hotaa hai

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


प्यार किसी से अच्छा कब होता है कब होता है
जब होना हो तब होता है
प्यार का मतलब क्या होता है
प्यार का क्या मतलब होता है
प्यार का मतलब रब होता है
प्यार किसी से ...

हमको किसी की कहानी सुना दो
चाहत में होता है क्या क्या बता दो
जब भी किसी को ये रोग लग जाए
सारी सारी रात उसे नींद ना आए
प्यार में कभी भी ऐसी आहें न भरना
तौबा मेरी तौबा मुझे प्यार नहीं करना
शाम सवेरे आहें भरते हैं ओ हो
प्यार में जीते और मरते हैं
क्यों मरते हैं
जो न ज़माने से डरते हैं
प्यार वही दिल से करते हैं
प्यार किसी से ...

जाने कहां दिल खोने लगा है
कुछ कुछ मुझे भी होने लगा है
आओ ज़रा आओ मेरे गले लग जाओ
अपने दीवाने को न ऐसे तड़पाओ
दिल में तुम्हारे क्या है मुझको पता है
छोड़ो बाबा छोड़ो मुझे डर लगता है
यही अदाएं कौन सी मुझको लुभाएं सच
मेरे जिया का क्या चैन चुराएं झूठे
तेरी बातें मुझे सताएं मीठा मीठा दर्द जगाएं
मीठा दिल में दर्द जगाएं
प्यार किसी से ...

राह-ए-वफ़ा में चल के तो देखो
बाहों में आ के मचल के तो देखो
हो मैं भला ऐसे कैसे कर लूं भरोसा
वादा करो दोगे कभी न मुझे धोखा
तू जो कहेगी वही ये कहेगा
तेरा ये दीवाना तेरे दिल में रहेगा
चलो जी कहां चलें यूं ना बात बनाओ कौन सी बात
ऐसे न मेरा क्या दिल धड़काओ अच्छा
दूर ही बैठो पास न आओ
मुझे न ऐसे हाथ लगाओ
प्यार किसी से ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image