qisamat ruuThe ... merii zindagii me.n tum kyo.N aaye
- Movie: Goonj
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Sardul Kwatra
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses: Suraiyya, Suresh
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
क़िसमत रूठे बेशक़ रूठे
तुम रूठे मर जाउँगी
नाम तुम्हारा ले-ले साजन
गली-गली मैं गाउँगी
मेरी ज़िन्दगी में तुम क्योँ आये -२
वो क्या जाने उल्फ़त क्या है -२
जो नेहा लगा के चला जाये
मेरी ज़िन्दगी में तुम क्योँ आये -२
हाय बुरी दुखिया-दिल की
मेरा दर्द बढ़ावो ना बालम
मेरा सब्र पड़ा तुमसे जो कहीं
जल जाओगे तुम मर जायेंगे हम -२
दुखिया-दिल की वो हाय है -२
जो सारे ज़माने को सुलगाये
मेरी ज़िन्दगी में तुम क्योँ आये -२
सौ दर्द दिये तुमने फिर भी
हम नाम तुम्हारा लेते हैं
ओ भूलने वाले बेक़दरे
जा तुझको दुआ ये देते हैं -२
हम याद कभी ना आयें तुझे -२
तू बीते दिनों को बिसर जाये
मेरी ज़िन्दगी में तुम क्योँ आये -२
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)