raat jo tuune diip bujhaaye mere the
- Movie: Meraj-E-Ghazal (Non-Film)
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Ghulam Ali
- Lyricist: Saleem Gilani
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1983, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रात जो तूने दीप बुझाये मेरे थे
अश्क़ जो तारीकी ने छुपाये मेरे थे
कैफ़-ए-बहाराँ महर-ए-निगाराँ लुत्फ़-ए-जुनूँ
मौसम-ए-गुल के महके साये मेरे थे
मेरे थे वो ख़ाब जो तूने छीन लिये
गीत जो होंठों पर मुरझाये मेरे थे
आँचल आंचल गेसू गेसू चमन चमन
सारी ख़ुश्बू मेरी साये मेरे थे
साहिल साहिल लहरें जिसको ढूँढती हैं
माज़ी के वो महके साये मेरे थे