raaz\-e\-dil unase chhupaayaa naa gayaa
- Movie: Apna Banake Dekho
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Asha Parekh, Achala Sachdev, Sundar, Nazir Husain
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
राज़-ए-दिल उनसे छुपाया ना गया -२
प्यार की आग कुछ ऐसी भड़की -२
एक शोला भी दबाया न गया -२
राज़-ए-दिल उनसे ...
पहले-पहले तो मुझे वो समझ ही न सके
दिल को तड़पाते रहे मुझको तरसाते रहे
आँख से आँख कई बार मिली -२
दिल से दिल फिर भी मिलाया न गया
राज़-ए-दिल उनसे ...
मुझको पहचान के वो दर्द-ए-दिल जान के वो
कुछ परेशान से हैं कुछ पशेमान से हैं
इतने शरमाए हुए हैं हमसे -२
सर झुकाया तो उठाया न गया
राज़-ए-दिल उनसे ...
आँख मिलते ही झुकी बात होंठों पे रुकी
बेरुख़ी प्यार बनी जीत भी हार बनी
कर गई काम मोहब्बत की नज़र -२
उनसे दामन भी बचाया न गया
राज़-ए-दिल उनसे ...