roshanii saayaa\-e\-zulmaat se aage na ba.Dhii - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रोशनी साया-ए-ज़ुल्मात से आगे न बढ़ी
ज़िंदगी शमा की इक रात से आगे न बढ़ी
अपनी हस्ती का भी इंसान को इरफ़ाँ न हुआ
ख़ाक फिर ख़ाक थी औक़ात से आगे न बढ़ी
दिल तो आमादा-ए-फ़रियाद रहा उनके हुज़ूर
आरज़ू शिद्दत-ए-जज़्बात से आगे न बढ़ी
ज़ुल्फ़ बर-दोश वो इक बार तो आये थे 'शकील'
फिर कोई रात भी उस रात से आगे न बढ़ी
Comments/Credits:
% Credits: Yogesh Sethi, U V Ravindra