Browse songs by

shaam\-e\-Gam kuchh us nigaah\-e\-naaz kii baate.n karo

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


शाम-ए-ग़म कुछ उस निगाह-ए-नाज़ की बातें करो
बेख़ुदी बढ़ती चली है राज़ की बातें करो

निकहत-ए-ज़ुल्फ़-ए-परीशाँ दास्तान-ए-शाम-ए-ग़म
सुभ होने तक उसी अंदाज़ की बातें करो

जो अदम की जान है जो है पयाम-ए-ज़िंदगी
उस सुकूत-ए-राज़ उस आवाज़ की बातें करो

कुछ क़फ़स की तीलियों से छन रहा है नूर सा
कुछ फ़ज़ाँ कुछ हसरत-ए-परवाज़ की बातें करो

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image