tanhaa tanhaa mat sochaa kar
- Movie: Kehna Usey (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director: Mehdi Hasan
- Lyricist: Farhat Shahzad
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1984, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तन्हा तन्हा मत सोचा कर
मर जाएगा मत सोचा कर
प्यार घड़ी भर का ही बहुत है
झूठा सच्चा मत सोचा कर
जिसकी फ़ितरत ही डँसना हो
वो तो डँसेगा मत सोचा कर
धूप में तन्हा कर जाता है
क्यूँ ये साया मत सोचा कर
अपना आप गँवा कर तूने
क्या पाया है मत सोचा कर
मान मेरे 'शहज़ाद' वगरना
पछताएगा मत सोचा कर