tere ho.nTho.n ke do phuul pyaare\-pyaare
- Movie: Paaras
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Shatrughan Sinha, Sanjeev Kumar, Mehmood, Rakhee, Farida Jalal
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : तेरे होंठों के दो फूल प्यारे-प्यारे
मेरे प्यार की बहारों के नज़ारे
अब मुझे चमन से ( क्या लेना ) -२
ल : तेरी आँखों के दो तारे प्यारे-प्यारे
मेरी रातों के चमकते सितारे
अब मुझे गगन से ( क्या लेना ) -२
मु : तेरे होंठों के ...
तेरी काया कंचन-कंचन किरणों का है जिसमें बसेरा
तेरी साँसें महकी-महकी तेरी ज़ुल्फ़ों में ख़ुश्बू का डेरा
तेरा महके अंग-अंग जैसे सोने में सुगंध
मुझे चंदन-वन से ( क्या लेना ) -२
ल : तेरी आँखों के ...
मैने देखा जबसे तुझको मेरे सपने हुए सिंदूरी
तुझे पा के मेरे जीवन-धन हर कमी हुई मेरी पूरी
पिया एक तेरा प्यार मेरे सोलह सिंगार
मुझे अब दर्पण से ( क्या लेना ) -२
मु : तेरे होंठों के ...
तेरा मुखड़ा दमके-चमके जैसे सागर पे चमके सवेरा
ल : तेरी बाँहें प्यार के झूले तेरी बाँहों में झूले मन मेरा
मु : तेरी मीठी हर बात -२
ल : रस की है बरसात
दो : हमें अब सावन से ( क्या लेना ) -२
मु : तेरे होंठों के ...
ल : तेरी आँखों के ...
दो : हमें ( क्या लेना ) -२