zamaane bhar me.n jo badanaam bewafaa hii rahaa
- Movie: Asha Aur Khayam (Non-Film)
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Naqsh Lyallpuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1997, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़माने भर में जो बदनाम बेवफ़ा ही रहा
मेरी निगाह में वो एक देवता ही रहा
क़रीब आने की मिलने की बात कर लेते
नये नये वो बहाने तराशता ही रहा
न जाने कौन सी मंज़िल है ये मुहब्बत भी
वो दिल के पास था दिल उसको ढूँढता ही रहा
हज़ार ज़ख़्म छुपा कर वो अपने सीने में
ख़ुशी के फूल ज़माने में बाँटता ही रहा