zamaane ne maare javaa.N kaise\-kaise
- Movie: Baharon Ke Sapne
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Rajesh Khanna, Asha Parekh
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़माने ने मारे जवाँ कैसे-कैसे
ज़मीं खा गई आसमाँ कैसे-कैसे
पले थे जो कल रंग में धूल में
हुए दर-ब-दर कारवाँ कैसे-कैसे
ज़माने ने मारे ...
हज़ारों के तन कैसे शीशे हों चूर
जला धूप में कितनी आँखों का नूर
चेहरे पे ग़म के निशाँ कैसे-कैसे
ज़माने ने मारे ...
लहू बन के बहते वो आँसू तमाम
कि होगा इन्हीं से बहारों का नाम
बनेंगे अभी आशियाँ कैसे-कैसे
ज़माने ने मारे ...