kahii.n ishq kaa taqaazaa kahii.n husn ke ishaare - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कहीं इश्क़ का तक़ाज़ा कहीं हुस्न के इशारे
न बचा सकेंगे दामन ग़म-ए-ज़िंदगी के मारे
शब-ए-ग़म की तीरगी में मेरी आह के शरारे
कभी बन गये हैं आँसू कभी बन गये हैं तारे
जिन्हें हो सका न हासिल कभी कैफ़-ए-क़ुर्ब-ए-मंज़िल
वही दो कदम हैं मुझको तेरी जुस्तजू से प्यारे
मैं 'शकील' उनका हो कर भी न पा सका हूँ उनको
मेरी तरह ज़िंदगी में कोई जीत कर न हारे
Comments/Credits:
% Credits: U V Ravindra