pyaar kaa dard hai miiThaa\-miiThaa pyaaraa\-pyaaraa
- Movie: Dard
- Singer(s): Asha Bhonsle, Kishore Kumar
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Naqsh Lyallpuri
- Actors/Actresses: Rajesh Khanna, Hema Malini, Ranjeeta, Poonam Dhillon, Om Shivpuri
- Year/Decade: 1981, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ : प्यार का दर्द है -२
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा -२
कि : ये हसीं दर्द ही -२
दो दिलों का है सहारा -२
आ : ( थोड़ा-थोड़ा चैन भी है
थोड़ी-थोड़ी बेक़रारी ) -२
कि : ( और भी हो प्यार जवाँ
आरज़ू है ये हमारी ) -२
दो : ये मिलन हो दोबारा
आ : प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा -२
कि : ये हसीं दर्द ही
दो दिलों का है सहारा -२
कि : ( मुझे मिला प्यार तेरा
तुझे मेरी चाह मिली ) -२
आ : ( नये-नये सपनों की
हमें नई राह मिली ) -२
दो : एक अरमाँ हमारा
कि : प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा -२
आ : ये हसीं दर्द ही
दो दिलों का है सहारा -२
आ : ( रोज़ हमें मिल के भी
मिलने की आस रहे ) -२
कि : ( रोज़ मिटे प्यास कोई
और कोई प्यास रहे ) -२
दो : दिल दिवाना पुकारा
आ : प्यार का दर्द है
कि : मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
आ : हाँ मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा
कि : ये हसीं दर्द ही
आ : दो दिलों का है सहारा
कि : दो दिलों का है सहारा
दो : प्यार का दर्द है
मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा -२
ये हसीं दर्द ही
दो दिलों का है सहारा -२
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)